नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से हरेला महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम की संयोजक गीता साह को बनाया गया है।

कार्यक्रम की जानकारी बुवाई कार्यक्रम के बाद आगामी 12 जुलाई को क्लब की ओर से पौंधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से हरेला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत क्लब पहली बार कुमाऊंनी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगा। प्रतियोगिता तीन वर्गों सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर श्रेणी में आयोजित होगी।

नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर वर्ग में 5 से 9 वर्ष, जूनियर वर्ग में 10 से 16 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगित...