हरेला पर हरिद्वार में लगेंगे 30 हजार पौधे, 10 जुलाई तक तैयारियां पूरी करने के आदेश
हरिद्वार, जुलाई 6 -- उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 16 जुलाई को जनपदभर में 30 हजार पौधों का वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों को 10 जुलाई तक गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई, जैविक खाद, ट्री-गार्ड और परिवहन समेत सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों के संरक्षण और उनकी जीवितता सुनिश्चित करना भी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी होगी। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कल शुभ योगों में बोया जाएगा हरेला, 16 जुलाई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.