हरेला पर शिवालिक हाइट्स स्कूल में पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हरिद्वार, जुलाई 16 -- हरेला पर्व के अवसर पर शिवालिक हाइट्स जूनियर हाई स्कूल, रावली महदूद में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर आरकेएस डागर और प्रधानाचार्या सरोज वाला डागर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय अध्यक्ष प्रोफेसर आरकेएस डागर ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.