नैनीताल, जुलाई 17 -- नैनीताल। हरेला पर्व के अवसर पर बीते गुरुवार को कुमाऊं विवि के पटवाडांगर परिसर में एनसीसी कैडेटों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर में तेजपत्ता, पदम, हरड़, बहेड़ा, जामुन, पुतली सहित स्थानीय प्रजातियों के करीब 300 पौधे लगाए गए। साथ ही परिसर की साफ-सफाई भी की गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कहा कि हरेला केवल लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। इस दौरान प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. आशीष मेहता, डॉ. कुबेर, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. पूरन अधिकारी, डॉ. मोहित रौतेला, हर्षवर्धन चौधरी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: ईष्ट देवताओं को अर्पित किया हरेला, मंदिरों में आस्था की कतार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...