हरेला पर धामी ने किया पौधरोपण, हर्बल पार्क का लिया जायजा
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का भ्रमण कर वहां संचालित औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध कार्यों और आयुर्वेद आधारित गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता और हिमालयी औषधीय वनस्पतियां राज्य की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को संरक्षित करने के साथ-साथ आधुनिक शोध के माध्यम से औषधीय पौधों के संरक्षण को बढ़ावा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.