हरेला पर थानों रेंज में 2500 पौधों का रोपण, विधायक बृजभूषण गैरोला ने बेल का पौधा लगाकर किया शुभारंभ
देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को वन विभाग की थानों रेंज के अंतर्गत भोपालपानी, कालूवाला, जौली, भोगपुर, थानों और लडवाकोट क्षेत्रों में 2500 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम भोपालपानी में आयोजित हुआ, जहां डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने बेल का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। वृक्षारोपण अभियान के तहत आंवला, जामुन, हरड़, बेहड़ा, बेल, पिलखन, पीपल, बांस, बांज, आम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुभाष मनवाल, ग्राम प्रधान भोपालपानी रघुवीर सिंह, ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी, ग्राम प्रधान गडूल धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कोटीमयचक शिवानी, ग्राम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.