हल्द्वानी, जुलाई 17 -- भावना कोहली हल्द्वानी। हरेला पर्व पर जज फार्म में भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में मोरिंगा के पौधों का वितरण किया गया। पाठक ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ ही प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। मोरिंगा अपने औषधीय, पोषणयुक्त एवं पर्यावरणीय गुणों के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्ष है। यदि प्रत्येक परिवार एक मोरिंगा का पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो यह स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक सार्थक योगदान होगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: हरेला पर न्यायालय परिसर पर पौधे रोपे भरतदास, विशम्बर कांडपाल, सोनिया, आनंद सिंह बिष्ट, भग...