देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। नेहरूग्राम स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज में हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा पाठक सियाचिन सीमा पर स्थित शहीद स्मारक से लाई गई पावन मिट्टी में पौधरोपण कराया। मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की तपोभूमि की मिट्टी में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण का संकल्प है। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व पर बिशंम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में हुआ पौधरोपण उन्होंने कहा कि सियाचिन ...