हरिद्वार, जून 29 -- हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को हरिद्वार जनपद में 30 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। डीएफओ ने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प है। अभियान एक माह तक चलेगा और पौधों की अधिकतम जीवितता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। पौधरोपण शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों, सड़क किनारों, नदी तटों और खाली सरकारी भूमि पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हरेला पर्व पर हरिद्वार में लगेंगे 30 हजार पौधे प्रत्येक स्थल की जियो-टैगिंग,...