देहरादून, जुलाई 15 -- हरेला की पूर्व संख्या पर मंगलवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कार्यालय में फलदार पौधों को वितरण किया। उद्यान विभाग की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल जैसी विभिन्न फल प्रजातियों के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोगों को हरेला पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति से हमारे जुड़ाव और जिम्मेदारी का उत्सव है। हमें केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में 15 लाख फलदार पौधों के रोपण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.