विकासनगर, जुलाई 16 -- हरेला पर्व पछुवादून में सेलाकुई से लेकर चकराता तक धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों, दलों, सामाजिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों,स्कूलों आदि ने पौधरोपण किया। इस दौरान लोगों ने लगाने गए पौधों को बचाने के साथ ही धरा को हरा-भरा रखने का संकल्प भी लिया। कई जगह स्कूली छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी किया। ---- यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पशिक्षण-संस्थानों में मना हरेला पर्व विकासनगर। पछुवादून के शिक्षण-संस्थानों में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज टिमली में विद्यालय परिसर में टिमली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 50 फलदार एवं शोभादार पौधों का रोपण किया गया। वन क्ष...