सीवान, जनवरी 31 -- मैरवा, एक संवाददाता। शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ संघर्ष का ऐलान करते हुए हरेराम कॉलेज मैरवा में शोध विद्यार्थी संगठन आरएसए के कॉलेज इकाई का गठन शुक्रवार को किया गया। इसके तहत मुस्कान कुमारी को अध्यक्ष, खुशबू कुमारी उपाध्यक्ष, ज्योति कुमारी कोषाध्यक्ष, काजल कुमारी सचिव, वंदना कुमारी प्रवक्ता व सौरभ सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, संयुक्त सचिव पद की घोषणा शीघ्र किए जाने की बात कही गई। नवगठित इकाई के पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह आरएसए नेता विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अराजकता चरम पर है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.