हरेटी गांव पहुंचे राकेश टिकैत, रोहन के परिजनों को न्याय दिलाया भरोसा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेटी के प्रधान विवेक राठी के 18 वर्षीय पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पीड़ित परिवार से मिले और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा भाकियू पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सबसे पहले रोहन राठी का जिस खेत में शव मिला था, वह वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद प्रधान विवेक राठी के निवास पर पहुंचे। मृतक रोहन राठी के पिता विवेक राठी व ग्रामीणों ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को बताया कि रोहन राठी हत्याकांड में जो दो मुलजिम जेल भेजे गए हैं उनसे वह संतुष्ट नहीं है। विवेक राठी के परिजनों ने राकेश टिकैत को बताया की पुलिस ने जल्दबाजी में हत्या को सही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.