गिरडीह, अप्रैल 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। इन दिनों जमुआ बाजार व आसपास के बाजारों में कमरतोड़ महंगाई के बीच हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आमलोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सब्जियों के दाम आसमान छूने से न सिर्फ घर का बजट बिगड़ रहा है बल्कि लोगों की थाली से हरी सब्जियां भी धीरे धीरे गायब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुआ जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी सब्जियों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। जबकि प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पन्नियां, धर्मपुर, सेवेईटांड़ दुम्मा,भाटडीह, आहारडीह समेत अन्य ग्रामीण गांवों में बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती होती है। इसके बावजूद बाजार में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जमुआ, मिर्जागंज के बाजारों में सब्जियों के दाम लोगों को चौंका रहे हैं। परवल सफेद 100 रूपये प्रति किलो, शिमला मिर्च 100 रूपये...