उरई, दिसम्बर 17 -- कोंच। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अगुवाई में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को ज्ञापन िदया। इसमें बताया कि किसानों की हरी मटर खरीद पर व्यापारियों द्वारा किसानों को दिनदहाड़े लूटा जा रहा है जिससे किसान परेशान है। क्योंकि मटर की झल्ली 80 किलो के ऊपर 2 किलो काटा जाता था, लेकिन अब 60 किलो पर 2 किलो काटा जा रहा है। वहीं फसल की बोली व्यापारियों द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शाम 3 बजे लगाई जाएगी। इसके बाद में किसान कच्चे माल को कहां ले जाएगा। भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम से हरी मटर की बोली सुबह 9 बजे से 10 के बीच लगाए जाने की मांग की है। अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो किसान आंदोलन पर अमादा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.