हरी झंडी मिलने से बड़े वाहन भी मुहाना पुल से दौड़े
उरई, मार्च 18 -- कुसमिलिया। नए सिरे से मरम्मत के बाद मुहाना-चिकासी पुल से अब बड़े वाहनों को भी हरी झंडी दे दी गई है। अफसरों के निर्देश पर बुधवार से उरई से मुहाना पुल होते हुए राठ के लिए बसें, ट्रक, डंपर आदि माल वाहक वाहन फर्राटा भरने लगे। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। चालकों का कहना है अभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चक्कर लगाकर राठ आना पड़ता हैं। अब 50 से 100 रुपये टोल की बचत होगी। 42 दिन पहले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मुहाना-चिकासी पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया था। इस दौरान छोटे व बड़े वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी गई थी, तब से वैकल्पिक मार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा था। इससे आम आदमी से लेकर वाहन सवार सभी परेशान थे। हालांकि समयावधि पूरी होने के बाद दो दिन पहले छोटे वाहनों की आवाजाही श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.