सिमडेगा, जून 22 -- बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नइ्रमुददीन अंसारी ने सोमवार को कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर बीडीओ ने बताया कि कृषि रथ विभिन्न गांव में जाकर करने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि खासकर मड़वा की खेती करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मड़वा की खेती आसानी से और कम वर्षा में भी हो जाती है और फसलों की अपेक्षा अधिक आमदनी देती है इस अवसर पर लोगों के बीच कृषि कार्य हेतु पंपलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर आनंद मसीह तोपनो, अजय सिंह, अनुप मिंज, मो खुशीद, त्रिवेणी प्रसाद के अलावा अन्य लोगों उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...