जामताड़ा, जनवरी 24 -- हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया जागरूकता रथ रवाना जामताड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डीसी रवि आनंद ने शनिवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के सौजन्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी सहित अन्य अधिकारियों मौके पर हस्ताक्षर एवं सेल्फी अभियान में भाग लेकर बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पोषण को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। इस खास दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा की गईं। मौके पर अपर समाहर...