हरी झंडी दिखाकर खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, 2.5 लाख पशुओं को लगेगा टीका
बस्ती, जुलाई 22 -- बस्ती। भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एनएडीसीपी के तहत जिले में 22 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण अभियान का आठवां चरण बुधवार को शुरू हुआ। यह अभियान 22 जुलाई से आठ सितंबर तक 45 दिन चलेगा। आठवें चरण के पशु टीकाकरण का उद्घाटन नगर पालिका परिषद बस्ती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अकुंर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पशुपालन विभाग की टीम को रवाना किया। उद्घाटन समारोह पशु चिकित्सालय सदर के प्रांगण में हुआ। सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के लिये जनपद को 2.50 लाख एफएमडी वैक्सीन प्राप्त हुई है। इसके तहत चार माह से अधिक आयु के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मेंहदावल क्षेत्र में 13 हजार पशुओं का होगा टीकाकरण अभियान के दौरान पशु चिकित्साधिकारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.