हरी खाद का प्रयोग कर मिट्टी को बनाएं स्वस्थ
मैनपुरी, जून 13 -- कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत गांव-गांव किसान गोष्ठी आयोजित की जा रही हैं। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम कुतुबपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को केवीके के वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. अंकित सिंह भदौरिया ने गोष्ठी में कहा कि लगातार असंतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। उन्होंने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने, हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं फसल अवशेषों के समुचित प्रबंधन पर बल दिया। यह भी पढ़ें- हरी खाद का प्रयोग कर मिट्टी को बनाएं स्वस्थ पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.