देहरादून, नवम्बर 18 -- उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भूमिका को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच हरीश की पार्टी हाईकमान के दो दिग्गजों से मुलाकात ने कई के कान खड़े कर दिए हैं। हरीश रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की। मुलाकात में उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर अपना पक्ष रखा तो हाईकमान ने भी साफ संदेश दिया कि सभी नेता मतभेद भुलाकर एकजुटता और समन्वय के साथ काम करें। हरीश ने सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। पार्टी के दो शीर्ष दिग्गजों के साथ लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक को आगामी रणनीतियों और राज्य की सियासत के लिहाज से बेहद अ...