देहरादून, जनवरी 31 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार पूर्व मुख्यंत्री हरीश रावत को अपने खेत में पैदा हुए चावलों का एक कट्टा भेंट किया। सीएम ने खुद हरीश रावत के आवास जाकर उन्हें चावल भेंट किए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने भला पूर्व मुख्यमंत्री को चावल क्यों भेंट किए? दरअसल यह भेंट छह माह पुराने सियासी तंज का जवाब है। दरअसल सीएम धामी ने इन चावलों की खेती खुद की है और हल भी खुद ही चलाया था जिसपर तब हरीश रावत ने तंज कसा था। मामला बीते साल का है जब खटीमा प्रवास के दौरान अपने गांव नगलातराई में धामी ने खुद खेत में हल जोता था और हरीश रावत ने उनकी किसानी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सीएम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नकल कर रहे हैं। इसपर धामी ने कहा था कि जब फसल तैयार हो जाएगी तो पूर्व सीएम को भी जरूर दी जाएगी। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.