नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- विनोद मुसान, देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस एक बार फिर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को लेकर उलझती नजर आ रही है। उमेश के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि जिस व्यक्ति ने उनकी सरकार गिराई, कांग्रेस के कुछ 'हुड़दंगी' उसे हीरो बनाने में लगे हैं। हरीश रावत की 'धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा' के बाद पार्टी के भीतर उपजे विवाद की असली वजह यही बात बताई जा रही है। हरीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खुलकर इसका जिक्र किया है। उनका कहना है कि वर्ष 2016 में कांग्रेस की सरकार को गिराने में जो व्यक्ति इंस्ट्रूमेंट बना, आज उस व्यक्ति को कुछ नए ब्रांड के हरिद्वार व इसके आस-पास के हुड़दंगिये कांग्रेसी महिमामंडित करने में लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस V...