नई दिल्ली, मार्च 24 -- भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले शख्स हरीश राणा का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि 13 साल से अधिक समय तक कोमा में रह रहे हरीश राणा का एम्स दिल्ली में मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे। हालांकि हरीश भविष्य में भी किसी के दिल में धड़कते रहेंगे। यही नहीं उनकी 'आंखें' दुनिया को भी निहारती रहेंगी। उनके माता-पिता ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान करने का फैसला किया है।माता-पिता ने लिया अंगदान का फैसला हरीश राणा के माता-पिता अशोक और निर्मला राणा हैं। सूत्रों ने बताया कि अशोक और निर्मला राणा ने फैसला लिया है कि हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान होगा ताकि इन अंगों को किसी जरूरतमंद की बॉडी में प्रत्यारोपित किया जा सके।नली से दिया जाता था खाना सुप्रीम कोर्ट...