देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। प्रदेशीय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की बैठक प्रधान कार्यालय में डॉ. नाट्य भूषण लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हरीश राठौर को समिति का वरिष्ट उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने वर्ष 2025-2026 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने एकमत से पारित कर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के आगामी पंचवर्षीय चुनाव मई के तीसरे या अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। यह चुनाव केवल प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के पदों पर होंगे। इस अवसर पर विशाल बिरला, इन्द्र सिंह, विजय कुमार, राम सिंह वालिया, सारला सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.