हरीश बने टीयूसीसी के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष
पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- पिथौरागढ़। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) में हरीश जोशी को कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। टीयूसीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी ने बताया कि श्रमिकों के हितों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए हरीश जोशी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि वह श्रमिकों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे। श्रमिकों के शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.