नैनीताल, अप्रैल 19 -- भीमताल। हरीश बोहरा ओखलकांडा ब्लॉक से कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस नेता राकेश बृजवासी ने बताया कि लंबे समय से हरीश कांग्रेस परिवार से जुड़े हैं। जिन्हें आगामी चुनाव के लिए ओखलकांड ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोरा ने कहा कि दी गई जिम्मेदारी का पूरी तरह निर्वहन करेंगे और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस युवाओं को जोड़ेंगे, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से भी कांग्रेस मजबूत पकड़ बना सके। गोपाल बिष्ट, प्रकाश नैनवाल, करन बोरा, बलवंत, गोपाल, नीरज नगरकोटी, कुंदन बिष्ट, प्रताप, देवेंद्र, नीरज कुमार ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- विनोद खटीमा और सतपाल बंडिया ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.