हल्द्वानी, मार्च 26 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार स्कूल में आयोजित नैनीताल ओपन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन हरीश पवार स्पोर्ट्स अकादमी ने बिंदुखत्ता एफसी को 7-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। एजीडीजी क्लब ने बिंदुखत्ता एफसी को 3-0, पानीपथ वारियर ने डानू फुटबॉल क्लब को 1-0, पानीपथ वारियर ने फ्यूचर चार्म्स को 1-0, क्वींस अकादमी ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0, हरीश पवार स्पोर्ट्स अकादमी ने फ्यूचर चार्म्स को 2-0 से हराया। डानू फुटबॉल क्लब और रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, उत्तराखंड महिला फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष लाखन मेहता, वनाधिकार समिति के सचिव भुवन चंद भट्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र भट्ट, बसंत पांडे, भरत नेगी, नवीन चंद जोशी, कुंवर स...