मुंगेर, अक्टूबर 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार के नव-नियुक्त प्रभारी हरीश द्विवेदी से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सौरभ कुमार ने नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सौरभ ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुलाकात के दौरान सौरभ ने कहा कि श्री द्विवेदी का संगठन के प्रति लंबा अनुभव है। उन्होंने पूर्व में भी बिहार के सह-प्रभारी के रूप में प्रदेश संगठन के लिए कार्य किया है। युवा मोर्चा से लेकर संसदीय राजनीति तक उनके समृद्ध अनुभव का लाभ बिहार के संगठन और कार्यकर्ताओं को मिलेगा। सौरभ ने विश्वास व्यक्त जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में बिहार में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी और प्रदेश को आत...