सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती के पूर्व सांसद व असम प्रदेश के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को शहर के साड़ी तिराहा पर पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पटाखे छोड़कर खुशी जताई। साथ ही नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि हरीश द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाना पूरे पूर्वांचल सहित सिद्धार्थनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद का लाभ निश्चित रूप से भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में BJP का पिछड़ा और ब्राह्मण कार्ड, नित...