हरीश तिवारी को पुण्य स्मरण कर दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी एटक संघ के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष स्वर्गीय हरीश तिवारी की जयंती पर शनिवार को कमला नेहरू रोड पावर हाउस परिसर स्थित संगठन कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। साथियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के संरक्षक जवाहरलाल विश्वकर्मा ने कहा कि कामरेड तिवारी के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने बोनस, समयबद्ध वेतनमान और बड़े पैमाने पर नियमितीकरण हासिल किया। उनके प्रयास से संगठन प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा संगठन बना। इस दौरान लल्लन राम, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, रमेश त्रिपाठी, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, मो. कलीम, अख्तर जकरिया, सुजीत कुमार और विजय कुमार यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.