हरीनगर गांव में घर से देसी कट्टा किया गया बरामद
दरभंगा, अगस्त 24 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में छापेमारी कर एक घर से देशी कट्टा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कट्टा मनोज कुमार यादव के घर से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान धमकाने के लिए कट्टे का इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिली थी। बताया गया कि मनोज मोबाइल कंपनी में काम करता था और स्कूलों में लाइव रूम बनाने का काम करता था। करीब दो माह पहले भी उसका विवाद हुआ था। हाल में फिर विवाद होने के बाद कट्टा दिखाने की बात सामने आई। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.