चक्रधरपुर, नवम्बर 8 -- चक्रधरपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए चक्रधरपुर के प्रतिभागियों ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में भाग लिया, जो नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स गढ़पुरी में 6 नवम्बर से 8 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई। सभी सदस्यों ने अल्प सूचना पर इस कार्यक्रम में भाग लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे का गौरव बढ़ाया और निम्न उपलब्धियाँ हासिल कीं। चक्रधरपुर भारत स्काउंट एंड गाइड्स को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान एवं मार्च पास्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चक्रधरपुर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रतिभागी रोवर स्काउट लीडर सन्दीप शर्म के नेतृत्व मं शामिल हुआ था। जिसमें एडवांस कब मास्टर विशाल मुखी, असिस्टेंट गाइड कैप्टन सुश्मिता दास एवं लक्ष्मी लमय के साथ कुल प्रतिभागी 19 थे। जिनमें 9 रोवर...