चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। हरि संकीर्तन सेवा समिति मंडल टोला केरा गुंडीचा मंदिर में 16 प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरि संकीर्तन का आयोजन 19 मार्च से शुरु होगा। 19 मार्च को गंध दिवस रात्रि सात बजे, 20 मार्च को दोपहर 12 बजे से राधा गोविंद नाम उच्चारण, 21 मार्च को रात्रि जागरण और 22 मार्च को समापन होगा। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष गणेश मंडल, सचिव दयानिधि मंडल, कोषाध्यक्ष रमेश मंडल ने संयुक्त रूप से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...