फरीदाबाद, फरवरी 27 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के वार्ड-46 स्थित हरि विहार क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही सामुदायिक केंद्र की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। नगर निगम फरीदाबाद ने हरि विहार बूस्टिंग स्टेशन के पास कम्युनिटी सेंटर निर्माण के लिए करीब 86 लाख रुपये की लागत का टेंडर जारी किया है। इसके बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। जिसमें हॉल, बैठक कक्ष, शौचालय, पेयजल और बिजली की समुचित व्यवस्था की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निगम का कहना है कि योजना को तय समय-सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। हरि विहार और आसपास की कॉलोनियों में आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सामाजिक आयोजनों के लिए कोई सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.