बरेली, अप्रैल 27 -- श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार राजेन्द्र नगर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा से पहले मंगलवार 28 अप्रैल को रामायण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। संस्था के पंकज गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा में 108 कलश पीले वस्त्रधारण करके महिलाएं एक साथ चलेंगी। राहुल जौहरी ने बताया कि कथा श्रीधाम वृंदावन से आ रहे व्यास रविनंदन शास्त्री करेंगे। कथा प्रतिदिन शाम पांच से रात नौ बजे तक चार मई तक होगी। अशोक अवस्थी, शोभित अग्रवाल, मनीष रस्तोगी समेत अन्य रहे। आयोजकों ने सभी से कथा श्रवण करने मंदिर प्रांगण पहुंचने का निवेदन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.