हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
धनबाद, जून 18 -- श्रीश्री सार्वजनिक गौर निताई हरी मंदिर जीणोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को मैथन स्थित आमकूड़ा मंदिर प्रांगण से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 201 महिलाएं शामिल हुई। जो मैथन एरिया तीन, कालीपहाड़ी होते हुए मैथन डैम स्थित छठ घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर मंदिर में स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत व जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आमकूड़ा एरिया पांच के महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.