दुमका, मार्च 23 -- दलाही,प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत के रांगामटिया गांव में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन धाम से पधारे हुए श्री शिवम कृष्ण जी महाराज ने कहा हरि भजन बिना सुख शांति नहीं, जीवन में आप और हम सब संपत्ति से सुविधाएं तो अर्जित कर सकते हैं, किंतु अगर शांति चाहिए तो जीवन में भगवत भजन होना बड़ा जरूरी है। जीवन में आराम चाहिए तो राम नाम जपना ही होगा। इस कलियुग में मुक्ति का सबसे सरलतम साधन भगवान का नाम है। हमारे दैनिक दिनचर्या में नाम जप शामिल होना चाहिए, क्योंकि अगर हम भाव से नाम जप करें तो गोविंद की कृपा हम पर जरूर बरसेगी, भगवान श्री कृष्ण के लिए दुर्योधन ने 56 भोग सजाए थे किंतु भाव नहीं था तो भगवान ने दुर्योधन के छप्पन भोगों को ठुकराकर भक्त विदुर जी के घर जाकर केले के छिलकों का भोग...