हरि भजन-नामजप में हो निपुण,कष्ट रहेंगे दूर
मुरादाबाद, जून 6 -- बैंक कोलानी खुशहालपुर में सामूहिक सुंदरकांड पढ़ा गया और भजन संध्या हुई। इसमें कथा व्यास धीरशांत दास ने बताया हनुमान जी ने कहा है कि सबसे पहले हमें अपना हरि भजन, नामजप और ठाकुर सेवा में निपुण होना चाहिए। वरना संकटों में फंस जाएंगे। उन्होंने बताया जीवन में क्या करना है यह रामायण सिखाती है और जीवन में क्या नहीं करना यह महाभारत सिखाती है। जीवन कैसे जीना है यह श्रीमद् भागवत गीता सिखाती है। उन्होंने बताया परेशानी चाहे कितनी भी बड़ी हो चिंता से ओर बढ़ जाती है। मगर यह ईश्वर में आस्था और धैर्य रखने से समाप्त हो जाती हैं। प्रेमा पांडे, खेमचंद्र पांडे, सारिका अग्रवाल, दिनेश पाल, हेमा जोशी, दीपक पांडे, अजलि पांडे, याचना पांडे, विद्याधर जोशी, सावित्री देवी, कृष्ण गुप्ता, निखिल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.