बरेली, मार्च 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में रविवार की शाम होली के रंग-हरि बोल बैंड के संग के नाम रही। देर रात तक लोग बांके बिहारी के भजनों की रस-गंगा में डूबे रहे। विद्यालय परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और ब्रज की पारंपरिक सजावट की गई थी। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर होली के पारंपरिक गीतों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किए। हरि बोल बैंड के विक्रांत और गीता मारवाह ने अपने भजनों से जब रस घोलना शुरू किया तो हर कोई अपनी सीट से उठकर झूमने पर मजबूर हो गया। श्री बांके बिहारी लाल तू इतना ना करियो शृंगार नजर लग जाएगी..., राधा कृष्ण की झांकियां के बीच सांवरे सलोने कान्हा के अप्रतिम स्वरूप को प्रस्तुत किया गया। फाल्गुन की बयार, होली की फुहार को फूलों में सज रहे हैं भजन के जरिए अभिव्यक्त किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.