चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर में आयोजित हरि नाम संकीर्तन में भाजपा और झामुमो के नेता शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हरि संकीर्तन में पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, झामुमो के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, कबीर पांडेय, राकेश कुमार सहित कई शामिल हुए। मौके पर आयोजन समिति की ओर से नेताओं का स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...