लखनऊ, फरवरी 19 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के हरि ओमनगर में पार्षद राम नरेश रावत द्वारा 25 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क व नाली का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यहां की गली नंबर पांच में मुकेश पुरी के घर से प्रदीप के घर होते हुए रमाकांत के घर तक लगभग 220 मीटर लंबी सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा। हरिओम नगर की यह सड़क करीब 35 वर्षों से कच्ची पड़ी हुई थी तथा जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण आवागमन पथ काफी समय से बाधित था। कार्यक्रम में रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, प्रदीप, संजय, अनिल दुबे, एके सिंह, रवि कुमार, महेंद्र, प्रिंस, विकास त्रिपाठी, संतोष देवी, नंदिनी, शोभा, केतकी व किरण मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.