हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी बैठक
बलिया, जुलाई 19 -- गड़वार। श्री जंगली बाबा धाम (गड़वार) में रविवार को संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी वर्ष के अवसर पर 28 अक्तूबर से सात नवम्बर तक आयोजित होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें महायज्ञ को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। रामभद्र बालक बाबा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। बताया कि श्रद्धा,आस्था और सच्चे मन से यज्ञ में भाग लेने से मानव जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार होता है। श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य पं.राहुल उपाध्याय ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यजमान बनाने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। वहीं उपस्थित लोगों से महायज्ञ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.