हरिहरपुर में योजना पूरी लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी
वाराणसी, मई 22 -- रोहनिया (वाराणसी) संवाद। शासन की महत्वाकांक्षी हर घर जल मिशन योजना हरिहरपुर, गोविंदपुर में महज बोर्ड तक सिमट गई है। योजना को जल निगम ग्रामीण ने 16 जून 2024 को पूर्ण दिखाया। लेकिन हकीकत यह कि दो वर्षों से ग्रामीणो को पानी नहीं मिला। जल निगम ग्रामीण की इस योजना में एलऐंडटी ने 17 सितंबर 2022 को कार्य शुरू किया था। हरिहरपुर पेयजल योजना के नाम से प्रोजेक्ट पर 38.253 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके तहत पानी टंकी का निर्माण, बोरिंग, 15263 मीटर भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई। एक हजार घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना में अनियमितता से रोष जल निगम ने फिटर रूम बनाकर ताला भी लगा दिया। पानी टंकी के बगल में बोर्ड पर कार्य पूर्ण होने की तारीख 16 जून 2024 अंकित है। 5000 की आबादी वाले इस गांव में लोग जैसे-तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.