रामगढ़, सितम्बर 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के 65 श्रद्धालु तीर्थ के लिए रवाना हुए। ये सभी तीर्थ यात्री हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के पहल और नेतृत्व बस से गए। इसमें हरिहरपुर पंचायत के चार गांव नेतुआ, मेलानी, चेतमा और बरघुटुआ गांव के श्रद्धालु तीर्थ के लिए रवाना हुए हैं। जिन्हें सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, प्रभारी राजेश सिंह , भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, भदानी नगर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह, मुखिया गीता देवी, मुखिया किशोर कुमार महतो, भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र मुंडा, पंचायत सारथी भरत कुमार महतो, सोनू कुशवाहा आदि ने तीर्थ में जाने के लिए विभिन्न सामग्री देकर रवाना किया। जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी तीर्थ यात्री बनारस, अयोध्या, प्रयागराज, वि...