रांची, जून 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जामटोली गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घटना को लेकर हरिहरपुर जामटोली गांव के एक युवक के खिलाफ बेड़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कफील अहमद ने आरोपी निखिल हजाम (करीब 19 वर्ष), पिता स्व. रंजीत हजाम, निवासी हरिहरपुर जामटोली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...