हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। नि.सं. हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा 2026 के अवसर पर 13 अप्रैल को सोनपुर के कालीघाट में भव्य धर्मसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नारायणी आरती का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें भारत और नेपाल के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जाएगा, जिसको लेकर सोनपुर में जगह-जगह तोरण द्वार और फ्लेक्स लगाए गए हैं और लोग आने वाले साधु-संतों के आगमन को लेकर उत्सुक हैं। आयोजन समिति ने सदस्यों ने बताया कि धर्मानुरागी स्नेहीजनों के लिए यह यात्रा भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धर्म जागरण समन्वय गतिविधि के क्षेत्र प्रमुख माननीय सुबेदार जी की प्रेरणा से वर्ष 2011 में इस यात्रा की शुरुआत हुई थी और तब से प्रत्येक ...