बलरामपुर, अप्रैल 30 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम हरिहरनगर में खसरे के संक्रमण ने दस्तक दे दी है। गांव निवासी नौ वर्षीय अदनान खसरे से पीड़ित बताया जा रहा है, जिसका इलाज परिजन महाराजगंज बाजार के एक निजी चिकित्सक से करा रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। साफ-सफाई की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। गांव के अब्दुल्ला, सलीम, शदलू व जुम्मन सहित कई लोगों ने बताया कि एएनएम और आशा कार्यकर्ता सप्ताह में केवल एक दिन बुधवार को आती हैं और एक स्थान पर बैठकर औपचारिकता पूरी कर लौट जाती हैं। यह भी पढ़ें- किशोरी के घर पहुंची टीम, इंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.