हरिहरधाम से झारखंडधाम के लिए कांवर यात्रा रवाना
गिरडीह, अगस्त 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सुल्तानगंज से देवघर की तर्ज पर बगोदर के प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम से झारखंडधाम के लिए कांवर यात्रा रविवार को रवाना हुई। श्री हरिहरधाम कांवरिया संघ के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ हरिहरधाम रोड स्थित जमुनिया नदी से जल लेकर किया गया। जल लेने के बाद श्रद्धालुओं ने हरिहरधाम मंदिर में मत्था टेका और बोल बम के जयकारे के साथ पैदल झारखंडधाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्तिमय माहौल में पूरा बगोदर बाजार हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज उठा। संघ के अनुसार यह यात्रा पिछले तीन दशकों से लगातार की जा रही है। यह भी पढ़ें- अंतिम सोमवारी को भास्करधाम से हरिहरधाम तक निकलेगी कांवर यात्रा संघ के युवक ऋषि कुमार ने बताया कि सभी कांवरिये 23 अगस्त की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.