गिरडीह, जुलाई 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। रांची-दुमका मेन रोड पर बगोदर मुख्यालय से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित है भारत का अनोखा शिव मंदिर हरिहरधाम। पवित्र सावन महीने में यहां शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है। 65 फीट ऊंचा ये मंदिर दूर से ही शिव लिंगाकार नजर आता है और श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। इस मंदिर की कहानी भी उतनी ही अनोखी है जितनी इसकी बनावट। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सावन में आस्था का केंद्र बनता है घोड़सीमर धाम, देवघर से लौट श्रद्धालु करते हैं जलाभिषेकहरिहरधाम का इतिहास पश्चिम बंगाल निवासी बाबा अमरनाथ मुखोपाध्याय पेशे से जज थे और काफी विद्वान माने जाते थे। संसारिक मोह-माया त्याग कर चारों धाम की पदयात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान बगोदर का यह स्थान उन्हें भा गया। लोगों के सहयोग से उन्होंने 1988 में यहां मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर...